{"_id":"623b191e872979362025979f","slug":"hardoi-news-woman-dies-after-being-hit-by-train-deaf-women-hardoi-news-knp686971564","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत
विज्ञापन
मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र के बरहुंवा गांव में शौच जाने के लिए रेलवे ट्रैक पार करते समय एक महिला पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसे में महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बरहुंवा गांव निवासी मंजू सैनी (40) बुधवार की सुबह शौच जाने के लिए गांव के सामने रेलवे ट्रैक पार कर रही थी। इस दौरान कानपुर की तरफ से आई पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना महिला के परिजनों को दी। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। परिजनों ने बताया कि मंजू गूंगी व बहरी थी।
इस कारण ट्रेन की आवाज नहीं सुन सकी और उसकी चपेट में आकर उसकी जान चली गई। प्रभारी कोतवाल एसआई हरेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।