फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news, Woman bitten by snake, condition critical

hardoi news, महिला को सर्प ने काटा,डिब्बे में बंदकर लाए अस्पताल

Thu, 07 Jul 2022 10:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
hardoi news, Woman bitten by snake, condition critical
फोटो-10- डिब्बे में बंद सर्प - फोटो : HARDOI
हरदोई। बेनीगंज के गांव कैथीपुरवा में गुरुवार दोपहर पेड़ के नीचे बैठी महिला के पैर में सांप नेे डस लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने सांप को डिब्बे में बंद कर लिया। वहीं परिजनों ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

कैथीपुरवा निवासी प्रेमावती (56) गुरुवार दोपहर घर के सामने बैठी थी। इस दौरान महिला के बायें पैर में सांप ने डस लिया। सांप को देखकर प्रेमावती की चीख निकल गई। जिसे सुनकर परिजन व ग्रामीण पहुंचे और सर्प को एक डिब्बे में बंद कर लिया।
विज्ञापन

इसके बाद परिजन एंबुलेंस से महिला को जिला अस्पताल लेकर आए और भर्ती कराया। वह अपने साथ में डिब्बे में बंद सांप को भी लाए। सांप को डॉक्टर देख रहे थे, मौके पर तीमारदारों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों के पूछने पर पति शिशुपाल ने बताया कि अस्पताल में पूछते हैं कि किस सांप ने डसा। इसलिए वह दिखाने के लिए उसे लेकर आए हैं। उसकी बात सुनकर डॉक्टर भी सन्न रह गए। डॉक्टरों ने महिला की हालत नाजुक होने पर उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

फोटो-11- चिकित्सालय में भर्ती प्रेमावती

फोटो-11- चिकित्सालय में भर्ती प्रेमावती- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed