{"_id":"629c8e1bd303f832774c60b5","slug":"hardoi-news-withdraw-one-lakh-34-thousand-rupees-from-farmer-s-account-hardoi-news-knp7006588164","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान के खाते से एक लाख 34 हजार रुपये निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान के खाते से एक लाख 34 हजार रुपये निकाले
विज्ञापन
बेहटा गोकुल। बिजगवां निवासी एक किसान के खाते से एक लाख 34 हजार रुपये निकाल लिए गए। सम्मान निधि के रुपये निकालने बैंक मित्र के पास पहुंचे पीड़ित को खाते से रुपये गायब होने की जानकारी हुई। पीड़ित ने बैंक मित्र पर रुपये निकालने की आशंका व्यक्त कर थाने में तहरीर दी है।
गांव बिजगवां निवासी अरविंद खेती करता है। उसका खाता खेरिया स्थित इलाहाबाद बैंक में है। अरविंद ने बताया कि वह बेटी की शादी के लिए कई वर्षों से खाते में रुपये जमा कर रहा है।
अब तक वह खाते में एक लाख 34 हजार रुपये जमा कर चुका था। वह खाते का लेनदेन बैैंक मित्र के माध्यम से करता था। शनिवार को वह किसान सम्मान निधि का रुपया निकालने बैंक मित्र के पास गया था।
विज्ञापन
बैंक मित्र ने अंगूठा लगवाकर खाते में 500 रुपये होने की बात कही। जानकारी करने पर पता चला कि उसके खाते से सारा रुपया अंगूठा लगवाने के बाद निकाला गया है।
उसने बैंक मित्र पर खाते सेे रुपये निकालने की आशंका व्यक्त करते हुए थाने में तहरीर देकर मदद की गुुहार लगाई है। एसओ ओपी सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।