फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Wife refuses to go along, husband swings on the noose

ससुराल आए युवक का फंदे लटका मिला शव

Tue, 17 May 2022 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Wife refuses to go along, husband swings on the noose
हरदोई। हरियावां थाना क्षेत्र के बीहट गांव मेें मंगलवार की दोपहर ससुराल आए युवक ने पत्नी के साथ जाने से इंकार करने पर गांव से कुछ दूरी पर जाकर पीपल के पेड़ मेें अंगोछे के फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

खेतों पर मौजूद चरवाहों ने उसे फंदे से उतारकर उसके ससुराल वालों को सूचना दी। ससुराली उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के कांठ थाने के कुर्रिया गांव निवासी राम गोपाल (27) दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। वह 15 दिन पूर्व पत्नी निधी और बच्चों को मायके हरियावां के बीहट गांव छोड़ आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर वह पत्नी व बच्चों को ले जाने के लिए बीहट पहुंचा। जहां साले शिवजीत ने बताया कि शराब की लती होने के कारण बहन ने उसके साथ जाने से इंकार कर दिया है।
इस पर उसने गांव से एक किलोमीटर दूर आकर पीपल के पेड़ मेें अंगोछे के फंदे से फांसी लगा ली। खेतों पर मौजूद चरवाहों ने उसे फांसी लगाते देखा। चारवाहों ने उसे फंदे से उतारकर ससुरालियों को सूचना दी।

मौके पर पहुंचे ससुराली उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। हरियावां एसओ अनिल सक्सेना ने बताया कि घटना संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed