{"_id":"627660aa2f2f5f0e43720e41","slug":"hardoi-news-wife-did-not-come-from-maternal-home-the-young-man-hanged-himself-hardoi-news-knp695334591","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके से नहीं आई पत्नी युवक ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायके से नहीं आई पत्नी युवक ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र के भदार गांव पत्नी के मायके से साथ न आने से परेशान युवक ने शनिवार की दोपहर घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में अंगौछे से फांसी लगाकर जान दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
भदार गांव निवासी ज्ञानी (22) खेती करता था। एक वर्ष पूर्व उसकी शादी सांडी थाना क्षेत्र के ज्ञानपुरवा निवासी रीमा के साथ हुई थी। उसकी पत्नी कई महीने से अपने मायके में थी।
गुरुवार को वह पत्नी की विदा कराने ससुराल गया था। परिजनों के मुताबिक ससुरालियों ने रीमा को विदा करने से मना कर दिया। इस पर ज्ञानी शाम को घर वापस आ गया था।
विज्ञापन
शनिवार की दोपहर मेें घर में दूसरी मंजिल पर बने कमरे में उसने अंगौछेेेे से फंका बनाकर गले में डाल कर जान दे दी। खेत से वापस आए परिजनों ने उसका शव लटका देेखा।
परिजनों ने पत्नी के मायके से न आने से परेशान होकर खुदकुशी करने की बात कही। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल उमाकांत दीपक ने बताया कि परिजनों की तरफ से शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।