{"_id":"609811e18ebc3eadd3369b10","slug":"hardoi-news-water-supply-restored-after-6-days-villegers-get-rellif-hardoi-news-knp6274394135","type":"story","status":"publish","title_hn":"6 दिन बाद बहाल हुई जलापूर्ति, ग्रामीणों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
6 दिन बाद बहाल हुई जलापूर्ति, ग्रामीणों को मिली राहत
विज्ञापन
हरदोई। चुनावी हार की खुन्नस में बेहटा गोकुल के ग्राम मानपुर समेत तीन मजरों में जलापूर्ति बाधित किए जाने का मामला अमर उजाला ने रविवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया है।
खबर प्रकाशित होने के बाद आनन फानन में रविवार को जलापूर्ति बहाल कर दी गई है। आपूर्ति बहाल होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और अमर उजाला का आभार जताया।
बेहटा गोकुल के ग्राम मानपुर में लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व बनकर तैयार हुई पानी की टंकी का संचालन ग्राम पंचायत कर रही है। टंकी से मानपुर समेत तीन अन्य गांव अमखेरवा, पहेलिया व मझरा की लगभग 8 हजार की आबादी को स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
इधर दो मई को आए पंचायत चुनाव के बाद निर्वतमान प्रधान पक्ष के लोगों ने पानी की टंकी से चारो गांवों की जलापूर्ति रोक दी थी। पानी की सप्लाई रोके जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
ग्रामीणों व नवनिर्वाचित प्रधान योगेश कुमार ने निवर्तमान प्रधान पक्ष के लोगों पर द्वेष भावना से आपूर्ति बाधित करने का आरोप लगाया था। इसकी शिकायत अधिकारियों से की थी।
इधर ग्रामीणों से बात करने के बाद अमर उजाला ने रविवार के अंक में इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया है। खबर प्रकाशित होने के बाद आनन फानन में जिम्मेदारों ने पानी की टंकी से जलापूर्ति बहाल करा दी है।
6 दिन बाद पानी की टंकी से जलापूर्ति बहाल होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। निर्वाचित प्रधान योगेश कुमार व ग्रामीणों ने अमर उजाला का आभार जताया है।
अभी भी फ्लो में नहीं दिया जा रहा पानी
ग्राम मानपुर निवासी ग्रामीणों ने बताया कि अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद रविवार को जलापूर्ति तो बहाल कर दी गई है, लेकिन संचालक ने अभी भी पानी पूरे फ्लो मेें नहीं छोड़ा गया है। जिससे शत प्रतिशत लोगों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। ग्रामीणों ने अधिकारियों से इसमें सुधार कराए जाने की मांग की है।