{"_id":"628284907c2a8c53fa0e3eb0","slug":"hardoi-news-water-crisis-will-be-overcome-soon-there-will-be-electricity-connection-hardoi-news-knp6971316113","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कनेक्शन के निर्देश, पानी का संकट होगा दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कनेक्शन के निर्देश, पानी का संकट होगा दूर
विज्ञापन
फोटो-33- गौशाला संझारा तालाब में भरा गया पानी
- फोटो : HARDOI
सवायजपुर। हरपालपुर ब्लॉक के संझारा गोवंश आश्रय स्थल में पेयजल संकट को लेकर 16 मई को अमर उजाला में प्रकाशित खबर का एसडीएम राकेश सिंह ने संज्ञान लिया है।
उन्होंने सोमवार को गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। वहां 25 गोवंश मौजूद मिले। प्रधान प्रतिनिधि श्याम सिंह से एसडीएम ने व्यवस्थाएं जानीं।
श्याम सिंह ने बताया कि विद्युत कनेक्शन नहीं होने से यहां लगे सरकारी हैंडपंप से पानी पिलाया जाता है। एसडीएम ने एसडीओ विद्युत को फोन करके कहा कि मंगलवार को गोशाला का निरीक्षण कर कनेक्शन के संबंध में तत्काल कार्रवाई करें।
इससे सबमर्सिबल से गोशाला में पानी की पर्याप्त व्यवस्था हो सके और तालाब भरा जा सके। प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि 50 क्विंटल भूसे का उन्हें भुगतान नहीं मिला है।
विज्ञापन
केयर टेकर कल्लू ने बताया कि दो माह का मानदेय नहीं मिला। एसडीएम ने समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। उन्हें ग्रामीणों ने बताया कि सचिव बहुत कम आते हैं। एसडीएम ने कहा कि सचिव के खिलाफ कार्यवाही के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा जाएगा।

फोटो-27- सवायजपुर में गौशाला के सूखे तालाब के समीप प्रधान प्रतिनिधि श्याम सिंह से जानकारी लेते एसड?- फोटो : HARDOI