फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news, Ultrasound done in three places, all three reports are different

hardoi news, तीन अल्ट्रासाउंड सेंट्ररों पर कराई जांच, तीनों की रिपोर्ट अलग-अलग

Tue, 12 Jul 2022 04:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 04:36 PM IST
विज्ञापन
hardoi news, Ultrasound done in three places, all three reports are different
हरपालपुर। स्वास्थ्य विभाग की कृपा से जिले में अवैध अल्ट्रासाउंड व पैथोलाजिकल जांच सेंटरों पर चांदी कट रही है, दूसरी ओर ऐसे सेंटरों के कारनामों से मरीजों की जान खतरे में फंस रही है।
विज्ञापन

दरअसल अप्रशिक्षित कर्मियों के ऐसे सेंटरों की गलत रिपोर्टिंग से इलाज की दिशा बदल रही है और कई बार मरीज खतरनाक स्थिति में पहुंच रहे हैं। ऐसा ही एक मामला कस्बे में सामने आया है।
विज्ञापन

जहां पीड़ित ने डीएम को शिकायती पत्र भेजा है। इसमें अल्ट्रासाउंड संचालकों पर फर्जी जांच रिपोर्ट देने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम को भेजे गए शिकायती पत्र में सुबोध कुमार ने बताया कि उसके पेट में दर्द था। डॉक्टर ने उसे अल्ट्रासाउंड कराने का परामर्श दिया। इस पर उसने हरपालपुर कस्बे के दो सेंटरों और फर्रुखाबाद के एक सेंटर पर अल्ट्रासाउंड कराया।
इसमें तीनों सेंटरों की रिपोर्ट अलग-अलग मिली। तीनों रिपोर्ट अलग अलग होने से चिकित्सक यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि उसे कौन सी दवा दी जाए। वह असमंजस की स्थिति में हैं।

उसने आरोप लगाया है कि अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर प्रशिक्षित चिकित्सकों के बजाय अप्रशिक्षित कर्मी जांच करते हैं। सुबोध ने मामले की उच्च स्तरीय जांच कराकर अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालकों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed