फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Tree fell on security personnel in storm, injured

आंधी में गिरे पेड़ के नीचे दबकर सुरक्षाकर्मी घायल

Wed, 18 May 2022 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Tree fell on security personnel in storm, injured
फोटो-35- महिलरा के पास आंधी में गिरे पेड़ के नीचे दबी सुरक्षा गार्ड की बाइक - फोटो : HARDOI
पिहानी। बुधवार देर शाम तेज आंधी व बूंदाबांदी के दौरान पिहानी-हरदोई मार्ग पर मलिहरा गांव के पास एक पेड़ गिर गया। पेड़ के नीचे दबकर सुरक्षा कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

पेड़ गिरने से सड़क के दोनों तरफ जाम लग गया। राहगीरों ने डाल के नीचे दबे सुरक्षाकर्मी को बाहर निकाल कर एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया।
लखीमपुर के गोला गोकर्णनाथ थाने के भरतपुर गांव निवासी रोहित (30) जिला अस्पताल में सुरक्षाकर्मी है। बुधवार की शाम वह ड्यूटी करके बाइक से घर जा रहा था।
इस दौरान अचानक तेज आंधी के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। यह देख रोहित मलिहरा गांव के पास सड़क किनारे एक पेड़ के पास खड़ा हो गया। आंधी के चलते अचानक पेड़ उखड़ कर उस पर गिरा गया।
विज्ञापन

हादसे में बाइक समेत वह पेड़ के नीचे दब गया। वहीं पेड़ गिरते देख राहगीरों में भगदड़ मच गई। राहगीरों ने उसे डाल हटाकर बाहर निकाला। घटना की सूचना एंबुलेंस को दी। घटना से सड़क के दोनों तरफ जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने एंबुलेंस से घायल को सीएचसी भिजवाया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आरी से पेड़ की डाले काटकर यातायात बहाल करने का प्रयास शुुरु किया।
कोतवाल दिलेश सिंह ने बताया पेड़ हटवाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही यातायात चालू करा दिया जाएगा। उधर गोपामऊ क्षेत्र में हरदोई-गोपामऊ रोड पर आंधी से पेड़ गिर गया। इससे यातायात कुछ समय बाधित रहा।

फोटो-36- पेड़ पलटने से पिहानी हरदोई रोड पर लगा जाम

फोटो-36- पेड़ पलटने से पिहानी हरदोई रोड पर लगा जाम- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed