{"_id":"629b926b6c88b678374a6db3","slug":"hardoi-news-three-stolen-bikes-and-parts-recovered-three-arrested-hardoi-news-knp7005095200","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन बाइकें व पार्ट्स बरामद,तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन बाइकें व पार्ट्स बरामद,तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
hardoi news,Three stolen bikes and parts recovered, three arrested
- फोटो : HARDOI
हरदोई। कोतवाली पुलिस ने चोरी की तीन बाइक और पार्ट्स बरामद कर तीन चोरों को गिरफ्तार किया है।
कोतवाल ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार शाम मुखबिर ने सूचना दी कि बदमाश दो बाइकों पर सवार होकर बावन चुंगी से भूरा चौराहे की ओर जा रहे हैं। सूचना पर वाहनों की चेकिंग शुरू की।
इस दौरान बाइक सवार बदमाश पुलिस को देखकर भागने लगे। उन्हें घेरकर दबोच लिया गया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम लवकुश निवासी भीखथोक बावन, साजिद निवासी तिरिया लोनार बताया और बाइक चोरी कर तेरिया निवासी अंकित गुप्ता को बेचने की बात कबूल बताई। अंकित की कबाड़ की दुकान है।
वह बाइक काटकर उनके पार्ट्स फेरी वालों को बेचकर कमाई करता था। इस पर अंकित गुप्ता को गिरफ्तार किया गया। उसकी दुकान से दो बाइक, पांच बाइकों की चेंचिस, चार इंजन बरामद हुए। कोतवाल ने बताया कि आरोपी शातिर चोर हैं। शहर कोतवाली में चोरी के आठ मामले दर्ज हैं। आरोपियों को जेल भेज दिया गया।