{"_id":"626d22a8bb3dfe25066de745","slug":"hardoi-news-theft-by-breaking-the-shutters-of-three-shops-including-saraf-hardoi-news-knp6940695115","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफ समेत तीन दुकानों के शटर तोड़कर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफ समेत तीन दुकानों के शटर तोड़कर चोरी
विज्ञापन
ोटो- 18 सुरसा में इन्हीं दुकानों के शटर तोड़कर की गई है चोरी।
- फोटो : HARDOI
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र में पचकोहरा तिराहे पर स्थित सराफ समेत तीन दुकानों को शुक्रवार रात चोरों ने निशाना बनाया। दुकानों के शटर तोड़कर चोरों ने नकदी-सामान पार कर दिया। शटर टूटे मिलने पर पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की।
सुरसा थाना क्षेत्र में पचकोहरा तिराहे पर बाल चंद्र गुप्ता का मकान है। मकान के नीचे तीन दुकानें बनी हैं। वह एक दुकान में सराफा व दो दुकानों में रस्सी, बर्तन की दुकान चलाते हैं।
शुक्रवार की रात चोरों ने उनकी दुकानों को निशाना बनाया। चोरों ने मकान के जीने के गेट की कुंडी बाहर से बंद कर दी। इसके बाद चोरों ने तीनों दुकानों के शटर तोड़कर नकदी और सामान पार कर दिया।
विज्ञापन
आहट मिलने पर दुकान मालिक की आंख खुल गई। उन्होंने जीने की कुंडी खोलने का प्रयास किया, लेकिन कुंडी बाहर से बंद थी। इस पर उसने शोच मचाया, तो आसपास के लोग घरों से निकल कर बाहर आ गए।
पड़ोसियों ने जीने की कुंडी खोली। इसके बाद नीचे आकर देखा, तो तीनों दुकानों के शटर टूटे थे। दुकानों के अंदर से नकदी, जेवरात और अन्य सामान गायब था। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
पीड़ित के मुुताबिक कितना सामान व नकदी चोरी हुुुआ है। इसका अभी आंकलन नहीं हो पाया है। सूूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की। एसओ अरविंद यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।