{"_id":"629f8379b56ec00fe3091aab","slug":"hardoi-news-the-young-man-who-came-to-the-in-laws-house-stabbed-his-wife-hardoi-news-knp701134310","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल आए युवक ने पत्नी को चाकू मारा,फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल आए युवक ने पत्नी को चाकू मारा,फरार
विज्ञापन
फोटो-24- घायल रिंकी
- फोटो : HARDOI
बावन। लोनार कोतवाली क्षेत्र के गंगौली गांव में शराब के नशे मेें ससुराल आए युवक ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। हाथ में चाकू लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बचाव करने आए परिजनों से युवक हाथापाई कर जानमाल की धमकी देकर फरार हो गया। परिजनों ने घायल महिला को सीएचसी में भर्ती कराया।
गंगौली निवासी रिंकी (22) की शादी अरवल थाने के अगंतीपुरवा निवासी रामवीर के साथ हुई है। उसका पति शराब का लती है। वह आए दिन नशे में घर आकर मारपीट करता था।
रिंकी ने इसकी शिकायत मायके वालों से की थी। इस पर कुछ दिन पूूर्व पिता सीताराम उसे अपने साथ ले आया था। इसके बाद से रिंकी मायकेे में थी।
मंगलवार सुबह नशे की हालत मेें आए रामवीर ने छत पर मौजूद रिंकी पर चाकू से हमला कर दिया। हाथ मेें चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
रिंकी के चीखने की आवाज सुनकर छत पर पहुंचे धर्मेंद्र और सालिकराम के साथ भी उसने हाथापाई की और मौके से फरार हो गया। परिजनों ने रिंकी को बावन सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
जहां से डॉक्टरों ने हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़िता के भाई जोगिंदर ने पुलिस को तहरीर दी। कोतवाल इंद्रेश यादव ने बताया कि हमलावर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।