{"_id":"6203b3d0e68e7953ed795c9f","slug":"hardoi-news-the-young-man-killed-himself-by-shooting-himself-with-a-gun-hardoi-news-knp6796232124","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्त फौजी के बेटे ने खुद को गोली मारी,मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत्त फौजी के बेटे ने खुद को गोली मारी,मौत
विज्ञापन
फोटो-7-मृतक राजन का फाइल फोटो
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधौगंज। युवक ने तमंचे से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने खून से सराबोर शव देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर सीओ सतेंद्र सिंह व फोरेंसिक टीम भी पहुंची। सीओ का कहना है कि फिलहाल परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता पा रहे हैं। युवक ने पहले भी जान देने का प्रयास किया था।
थाना क्षेत्र के गांव सेलापुर निवासी सेवानिवृत्त फौजी अमर सिंह के छोटे बेटे राजन सिंह (23) ने मंगलवार की रात अपने कमरे में खुद को तमंचे से गोली मार ली।
गोली राजन की दाहिनी कनपटी पर लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बुधवार की सुबह 9 बजे तक राजन दूसरी मंजिल स्थित अपने कमरे से जब नहीं उतरा तो पिता उसे देखने पहुंचे। कमरे में बेटे का शव देख अमर सिंह चीख पड़े। शव के आसपास खून फैला हुआ था।
विज्ञापन
पिता ने बताया कि राजन मंगलवार की शाम साढ़े सात बजे खाना खाकर हमेशा की तरह कमरे में सोने गया था। गांव के किनारे उत्तर दिशा में मकान होने के कारण किसी ने गोली की आवाज भी नहीं सुनी।
पिता के मुताबिक राजन कुछ दिनों से गुमसुम रहता था, लेकिन उसने किसी से कुछ नहीं बताया था। उसके बड़े भाई रावेंद्र सिंह शिक्षक हैं। सीओ ने बताया कि कमरे से तमंचा भी मिला है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं ग्रामीणों में चर्चा है कि राजन ने सात माह पूर्व भी नशीली गोलियां खाकर जान देने का प्रयास किया था।

फोटो-8-मृतक के घर के बाहर लोगों की भीड़- फोटो : HARDOI

फोटो-9- लोगों से पूछताछ करते पुलिस अधिकारी- फोटो : HARDOI