फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,The mutilated body of a young man found lying in the field

गेहूं के खेत में मिला अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव

Wed, 06 Apr 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,The mutilated body of a young man found lying in the field
हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र के ज्योतिपुरवा मेें गेहूं के खेत में बुधवार की सुबह अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया। शिनाख्त न होने पर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम ककरा के मजरा ज्योतिपुरवा में किसान बुधवार की सुबह गेहूं की फसल कटाने के लिए खेतों पर गए थे। जहां पहुंचते ही तेज बदबू आई। इस पर ग्रामीणों ने आसपास खेतों में जाकर देखा तो गांव निवासी नजारे के खेत में युवक का शव पड़ा था।
विज्ञापन

शव पूरी तरह सड़ चुका था। इसलिए बदबू आ रही थी। शव पड़ा होने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। गांव के चौकीदार ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। कोतवाल उमाकांत दीपक ने बताया कि मृतक शर्ट पहने था। जबकि अंडरवियर खेत में निकला पड़ा था। उसकी शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed