{"_id":"628237243707151d566b2b3c","slug":"hardoi-news-the-grandmother-who-came-to-the-granddaughter-s-wedding-drowned-in-the-river-hardoi-news-knp697000219","type":"story","status":"publish","title_hn":"नातिन की शादी में आई वृद्घा नदी में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नातिन की शादी में आई वृद्घा नदी में डूबने से मौत
विज्ञापन
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव में नातिन की शादी में शामिल होने आई नानी पैर फिसलने से गोमती नदी में डूब गई। हादसे में उनकी मौत हो गई। सोमवार की सुबह परिजनों ने शव मिला, तब पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
सीतापुर के सदना थाने के लालपुर भेलावां गांव निवासी रामलली (80) 13 मई को टड़ियावां के अलीनगर में अपनी नातिन की शादी में शामिल होने आईं थी। गांव के पास से गोमती नदी निकली है।
रविवार की शाम वह नदी किनारे शौच के लिए गईं थी। इस दौरान पैर फिसलने से वह नदी में गिरकर डूूब गईं। जानकारी होने पर परिजनों ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश की, लेकिन रात के कारण सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
सुबह परिजनों ने गांव से कुछ दूरी पर नदी से उनका शव ढूंढ निकाला। सूचना मिलने पर मृतका के परिजन मौके पर आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ राजदेव मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।