फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,The doctors did not come to the emergency, the patients kept on suffering

इमरजेंसी कक्ष में नहीं आए डॉक्टर,तड़पते रहे मरीज

Tue, 14 Jun 2022 10:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,The doctors did not come to the emergency, the patients kept on suffering
फोटो-10- जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी कक्ष में खाली पड़ी चिकित्सक की कुर्सी - फोटो : HARDOI
हरदोई। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में सोमवार सुबह से दोपहर 2 बजे तक डॉक्टर ड्यूटी करने नहीं आए। इलाज के अभाव में घंटों मरीज तड़पते रहे।
विज्ञापन

जैसे-तैसे मेडिकल कॉलेज के जेआर ने मरीजों को देखकर भर्ती किया। वहीं इस मामलों का जिम्मेदारों ने संज्ञान लेना मुनासिब नहीं समझा। इमरजेंसी से आए दिन डॉक्टरों के गायब रहने से तीमारदारों में आक्रोश है।
मेडिकल कॉलेज से संबद्ध होने के बाद भी जिला अस्पताल की इमरजेंसी सेवाएं बदहाल होती जा रहीं हैं। इमरजेंसी में एक ईएमओ व एक मेडिकल कॉलेज के जेआर की ड्यूटी लगती है।
विज्ञापन

यहां पर बीमारियों से ग्रसित व हादसों में घायल गंभीर मरीज आते हैं। इन दिनों भीषण गर्मी में डायरिया, पेट दर्द, बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। ऐसे में इमरजेंसी में मरीजों का इलाज रामभरोसे हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इमरजेंसी कक्ष में सोमवार सुबह 9 बजे से 2 बजे तक महिला अस्पताल के डॉ. वीके चौधरी की ड्यूटी थी। वह ड्यूटी करने नहीं आए। सुबह से इमरजेंसी कक्ष में मरीजों की भीड़ लगी रही।
डॉक्टर न होने पर देरी से इलाज मिलने पर मरीजों को घंटों तड़पना पड़ा। नंबर आने पर जेआर ने देखा और इंजेक्शन लगवाकर आनन-फानन वार्डों में शिफ्ट करा दिया। इमरजेंसी कक्ष से आए दिन डॉक्टरों के नदारद रहने से तीमारदारों में आक्रोश है।

ड्यूटी लगती, नहीं करते हैं डॉक्टर
महिला अस्पताल के तीन डॉक्टरों की जिला अस्पताल की इमरजेंसी कक्ष में ड्यूटी लगती है। एक जून से डॉक्टरों ने इमरजेंसी में ड्यूटी ही करना बंद कर दिया। रोस्टर के हिसाब से ड्यूटी लगती है, डॉक्टर ड्यूटी करने नहीं आते हैं। इस संबंध में अस्पताल प्रशासन ने मेडिकल कॉलेज प्राचार्य व सीएमओ को पत्र भेजकर शिकायत की है। इसके बाद भी डॉक्टर मनमानी कर रहे हैैं।

फोटो-11- इमरजेंसी कक्ष में परेशान मरीज व तीमारदार

फोटो-11- इमरजेंसी कक्ष में परेशान मरीज व तीमारदार- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed