फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,The couple clashed at the gate of the SP office, fiercely fighting

एसपी कार्यालय के गेट दंपती भिड़े,जमकर मारपीट

Mon, 30 May 2022 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,The couple clashed at the gate of the SP office, fiercely fighting
फोटो-44- पुलिस कार्यालय के गेट पर मारपीट करते पति पत्नी - फोटो : HARDOI
हरदोई। एसपी कार्यालय के गेट पर सोमवार की दोपहर दंपती भिड़ गए। गुस्साए पति ने पत्नी की लात घूसों से जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लोहारखेड़ा निवासी पूजा ने दी तहरीर में बताया कि मझिला थाने के परसई गांव निवासी सुवीर के साथ आठ वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी। मायके पक्ष ने सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया था।
विज्ञापन

इसके बावजूद ससुराली अतिरिक्त मांग को लेकर उसे प्रताड़ित कर रहे थे। 21 मार्च को ससुरालियों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद से वह न्याय के लिए भटक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर वह अपनी मां के साथ महिला थाने मेें प्रार्थना पत्र देने आई थी। थाने से शिकायत करके वापस आते समय एसपी कार्यालय के गेट पर आए पति से उसका विवाद हो गया।

गुस्साए पति ने लात घूसों से उसकी जमकर पिटाई कर दी। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची महिला थाने की पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। महिला थाना प्रभारी रामसुखारी ने बताया कि दंपती समेत तीन के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed