फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,The bride said, the groom is drunk, will not marry...

दुल्हन बोली, दूल्हा शराबी है, नहीं करूंगी ब्याह...

Wed, 20 Apr 2022 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,The bride said, the groom is drunk, will not marry...
बेनीगंज (हरदोई)। नगर स्थित एक मैरिज हाल में मंगलवार की रात शादी के जश्न में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन का कहना था कि दूल्हा शराब पीता है।
विज्ञापन

इसलिए वह उससे शादी नहीं कर सकती। दुल्हन के इनकार के बाद जश्न में चकचक मच गई। बैंडबाजे की धुन थम गई और शहनाई की बजाय पुलिस की गाड़ी का सायरन गूंजने लगा। दोनों पक्षों को पुलिस थाने ले गई। जहां मान-मनौव्वल भी चला, लेकिन बात नहीं बनी। लिहाजा, बारात बिन दुल्हन लौट गई।
विज्ञापन

सोना सहर संडीला के नजदीक दलेल नगर समोधा से कन्या पक्ष के लोग कस्बे के कुर्सी रोड निवासी परिवार के साथ रिश्ता जोड़ने आए थे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोनो पक्षों स्वजनों सहित एकत्र हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंसी खुशी के बीच उत्सव का माहौल था। कन्या पक्ष व वर पक्ष के आमंत्रित बराती और जनाती लजीज व्यंजनों चटकारा ले रहे थे। इस बीच लड़की ने दूल्हे के शराबी होने की बात कहकर शादी से इनकार कर दिया।
स्टेज पर दोनों पक्षों के बीच झड़प शुरू हो गई, तो लड़की के भाई ने पुलिस बुला ली। पुलिस ने लंबे समय तक थाने में समझौते का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

लड़की विवाह से इनकार करती रही। आखिर में बरात बिना दुल्हन लौट गई। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में से किसी ने भी तहरीर नहीं दी है, इसलिए कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed