फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,The boycott of advocates continued for the second day as well.

दूसरे दिन भी अधिवक्ताओं का कार्य बहिष्कार जारी रहा

Wed, 06 Apr 2022 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,The boycott of advocates continued for the second day as well.
फोटो-14- अधिवक्ताओं को संबोधित करते अध्यक्ष - फोटो : HARDOI
संडीला। जब तक तहसील में व्याप्त समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता तब तक अदालतों का बहिष्कार जारी रहेगा। यह बात मंगलवार को कार्य बहिष्कार के दूसरे दिन अधिवक्ता संघ अध्यक्ष महेंद्र सिंह तोमर ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं को दाखिल खारिज के मुकदमों में अनावश्यक परेशान किया जाता है। आदेशों की फीडिंग महीनों लटकी रहती है। बिना पैसा दिए कर्मचारी आदेशों की फीडिंग नहीं करते हैं।
विज्ञापन

जिन काश्तकारों को जमीन के पट्टे हुए 5 वर्ष हो चुके हैं, उन्हें भूमि धर नहीं बनाया जा रहा है। अभिलेखों की गलती दुरुस्ती से संबंधित धारा 38 के सैकड़ों मामले लंबित पड़े हैं। एसडीएम न्यायालय में भी कोई काम नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ता के बाद भी एसडीएम कार्यों को पटरी पर नहीं ला पा रहे हैं। अपर तहसीलदार व तहसीलदार की अदालतों में पेशकार मामलों को लटकाए रखते हैं। कई अदालतों से मुकदमों की फाइलें गायब हैं।
बताया कि एनटी के पांच पदों के सापेक्ष एक नायब तहसीलदार हैं। जिनके पास पांचों परगनों का काम है। इसलिए वह भी महीनों कोर्ट नहीं कर पाते हैं।
वकीलों की मांग है कि उनकी अदालतों की विवादित पत्रावलियों को तहसीलदार या तहसीलदार न्यायिक की अदालतों में स्थानांतरित किए जाएं, ताकि मुकदमों की सुनवाई हो सके।
अध्यक्ष ने कहा कि व वरिष्ठ अधिवक्ताओं की एक समिति का गठन करेंगे जो समस्याओं के बारे में विचार करने के बाद अधिकारियों से समस्याओं के समाधान के लिए वार्ता करेगी।
जरूरत पड़ी तो जिलाधिकारी से वार्ता करेंगे। वरिष्ठ एडवोकेट एवं इल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष रामचेला द्विवेदी व सदस्य इकबाल नुसरत चौधरी का कहना है हालात इतने खराब हो गए हैं कि बहिष्कार के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है।

इस दौरान मोनिस अली, जितेंद्र सिंह, देवशरण सिंह, हैदर अब्बास, अनिल कुमार, नागेन्द्र मिश्रा, सुहेल, अजहर अली, प्रदीप द्विवेदी समेत अन्य अधिवक्ताओं ने समस्याएं गिनाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed