फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news, The accused was accused of changing the tahrir

hardoi news, दरोगा पर लगाया तहरीर बदलवाने का आरोप

Sun, 10 Jul 2022 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
hardoi news, The accused was accused of changing the tahrir
बेहटा गोकुल। थाना क्षेत्र मिचौची गांव में शनिवार सुबह सुखेता नाले में मिले भट्ठा मजदूर के शव के मामले में परिजनों ने एक दरोगा पर तहरीर बदलवाने का आरोप लगाया है। परिजन तीन लोगों पर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राम शिरोमणि नगर के मजरा मिचौची निवासी अतुल (35) भट्ठा मजदूर था। शनिवार सुबह उसका शव गांव से कुछ दूरी पर स्थित सुखेता नाले में पड़ा मिला था। मृतक के भाई सौरभ के मुताबिक भाई के शरीर पर चोटों के निशान थे।
विज्ञापन

उसकी चप्पलें व अंगोछा घटनास्थल से काफी दूूरी पर पड़ा मिला था, पैंट और अंडरवियर गायब था। उसने तीन लोगों पर रुपये छीनकर भाई की हत्या कर शव सुखेता नाले में फेंकने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि पुलिस शराब के नशे में नाले में गिरकर डूबने की बात कह रही है। मृतक के भाई का कहना है कि सुखेता नाले में लगभग दो फुट पानी है, इतने पानी में डूबना संभव नहीं है।
वहीं घटना स्थल पर अंडरवियर, पैैंट न मिलना हत्या की ओर इशारा कर रहा है। मृतक के भाई ने एख दरोगा पर तहरीर बदलवाकर जबरदस्ती हस्ताक्षर कराने का आरोप लगाया।

पोस्टमार्टम हाउस के सूत्रों के मुताबिक युवक की मौत डूबने से होने से हुई है। एसओ रंधा सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed