{"_id":"60afd2708ebc3e36af2ec8ee","slug":"hardoi-news-teachers-assistance-given-to-famlies-deceased-hardoi-news-knp630629168","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवंगत शिक्षकों के परिजनों को सौंपी मदद राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवंगत शिक्षकों के परिजनों को सौंपी मदद राशि
विज्ञापन
संडीला। कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वाले तीन शिक्षकों के परिजनों की मदद के लिए ब्लॉक के शिक्षकों ने आपस में 6.18 लाख रुपये की धनराशि जुटाई है। यह धनराशि बराबर-बराबर तीनों शिक्षकों के परिवारों को सौंप दी गई है।
शिक्षकों ने तीन दिन पहले बीईओ की मौजूदगी में प्राथमिक विद्यालय टिकरा बरार स्कूल के दिवंगत शिक्षामित्र रईस अहमद के बेटे को 2.06 लाख रुपये की आर्थिक मदद सौंपी थी।
गुरुवार को बीईओ मनोज कुमार ने लखनऊ स्थित आवास पर पहुंच कर प्राथमिक विद्यालय लोहरई की दिवंगत प्रधानाध्यापक शालिनी वर्मा को 2.06 लाख रुपये व प्राथमिक विद्यालय मवई मुसलमानान के दिवंगत प्रधानाध्यापक अनिल कुमार कश्यप के परिजनों को 2.06 लाख रुपये की राशि सौंपी। इस मौके पर अनंत कुमार, दिनेश मिश्रा, विक्रांत कुमार, उपेंद्र वर्मा, सुभाष कनौजिया, नित्यानंद, अविनाश व संतोष मौजूद रहे।