फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Tablets and smartphones are over, now have to wait

खजाना हुआ खाली, थम गई सरकारी तोहफों की बारिश

Wed, 20 Apr 2022 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Tablets and smartphones are over, now have to wait
हरदोई। जिले के 34 महाविद्यालयों के अभ्यर्थियों को अब सरकारी तोहफे का इंतजार करना होगा। क्योंकि डीजी योजना के तहत पहले चरण में आए 20760 स्मार्ट फोन और 1200 टैबलेट छात्रों को बंट चुके हैं। इसके बाद 6649 छात्र स्मार्ट फोन और 268 छात्र टैबलेट के लिए बचे हैं।
विज्ञापन

डीजी योजना के तहत जिले के 125 महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं को टैबलेट व स्मार्टफोन दिए जाने थे। इनमें से 91 महाविद्यालयों पर ही योजना के तहत उपकरणों का वितरण हो सका है।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों की संख्या के अनुपात में कम स्मार्टफोन व टैबलेट होने की वजह बुधवार को निर्धारित 30 महाविद्यालयों में से नौ में ही वितरण कराया जा सका। योजना के तहत 27 हजार 409 अभ्यर्थियों ने स्मार्टफोन 1468 अभ्यर्थियों ने टैबलेट के लिए पंजीकरण कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉकों को बराबर बांटे तोहफे
अभ्यर्थियों की संख्या के अनुपात में काफी कम उपकरण उपलब्ध होने की चुनौती के बीच प्रशासन ने सभी ब्लॉकों में बराबर संख्या में महाविद्यालयों को टैबलेट व स्मार्टफोन वितरण की कार्ययोजना बनाई थी। इसी आधार पर जिले के सभी 19 ब्लॉकों के 91 महाविद्यालयों का चयन किया गया था।

वर्जन
15 दिनों के अंदर टैबलेट व स्मार्टफोन की खेप आने की संभावना है। स्टॉक प्राप्त होते ही बचे हुए महाविद्यालयों में वितरण का कार्यक्रम तय कर उपकरण बांटे जाएंगे। - नेत्रपाल सिंह, जिला नोडल, उपकरण वितरण कार्यक्रम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed