फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Student's body found hanging in the garden

बाग में छात्र का फंदे से लटका मिला शव

Mon, 13 Jun 2022 06:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 06:30 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Student's body found hanging in the garden
सांडी। थाना क्षेत्र के नाऊपुरवा गांव में रविवार शाम से लापता युवक का शव बाग में रस्सी के फंदे पर लटका मिला। घटना में परिजन कुछ नहीं बोल रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

नाऊपुरवा निवासी मानवेंद्र (22) बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह रविवार की शाम घर से लापता हो गया था। देर शाम तक घर वापस न आने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

सोमवार सुबह गांव के किनारे स्थित बाग की तरफ गए ग्रामीणों ने उसका शव रस्सी के फंदे से लटका देखा। ग्रामीणों ने उसके परिजनों को सूचना दी। परिजन व पुलिस मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक अपने परिवार का इकलौता था। घटना में परिजन कुछ नहीं बोल रहे हैं। जबकि गांव में पिता की डांट से क्षुब्ध होकर उसके खुदकुशी करने की चर्चा है। एसओ सुनील कुमार ने बताया कि घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed