फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Street shopkeepers should do business with respect: Nitin Aggarwal

सम्मान के साथ व्यापार करें पटरी दुकानदार

Sun, 19 Jun 2022 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 12:43 AM IST
विज्ञापन
hardoi news,Street shopkeepers should do business with respect: Nitin Aggarwal
फोटो- 30- लाभार्थी को पीएम स्वनिधि योजना का परिचय बोर्ड देते राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग? - फोटो : HARDOI
हरदोई। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत शनिवार को लाभार्थियों को परिचय बोर्ड का वितरण प्रदेश के आबकारी एवं मद्यनिषेध राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में गरीब पटरी दुकानदारों का बहुत बड़ा योगदान है। इनके लिए स्थान आवंटन के जरिये सरकार ने सम्मान के साथ व्यापार करने की व्यवस्था की है।
विज्ञापन

हमारी सरकार समाज के हर वर्ग के लिए कार्य कर रही है। सरकार सभी के चेहरों पर मुस्कान लाने के लिए हर स्तर पर कार्य कर रही है।
नगर पालिका के कमांड सेंटर हाल में आयोजित स्थान आवंटन समारोह में मंत्री नितिन अग्रवाल ने लाभार्थियों से संवाद कर उनका हाल लिया। कहा कि सभी स्ट्रीट वेंडर के लिए समायोजन की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। चेयरमैन सुखसागर मिश्रा ने बताया कि योजना के तहत 7886 को ऋण वितरण हुआ है। भारत सरकार की ओर प्रथम चरण में 1583 परिचय बोर्ड भेजे गए थे, जिसमें से 55 लाभार्थियों को दिए गए हैं।
इस दौरान डीएम अविनाश कुमार, एडीएम वंदना त्रिवेदी व नगर मजिस्ट्रेट डा.सदानंद गुप्ता ने सभी लाभार्थियों का उत्साह बढ़ाया। ईओ रविशंकर ने बताया कि 11 नंबर वेंडिंग जोन में 86 वेंडर्स को सिनेमा चौराहा से वंशीनगर चौराहा के दोनों साइड सड़क पटरी पर स्थापित किया गया है।

इन्हें क्यूआर कोड जारी कर डिजिटल लेनदेन के लिए प्रेरित किया गया है। डूडा की परियोजना अधिकारी संगीता सिंह, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार, लेखाकार बालेश्वर मिश्रा, कमल मिश्रा, दिनेश मिश्रा, रानू त्रिवेदी, आदेश सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed