{"_id":"609811e68ebc3ec5f509ed95","slug":"hardoi-news-soldier-beaten-lineman-stalled-power-supply-hardoi-news-knp6274399194","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही ने लाइन मैन को पीटा, कर्मियों ने बंद की 246 गांव की आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही ने लाइन मैन को पीटा, कर्मियों ने बंद की 246 गांव की आपूर्ति
विज्ञापन
कछौना। कस्बे में तैनात एक सिपाही ने ड्यूटी पर जा रहे पॉवर हाउस के संविदा लाइनमैन को रविवार सुबह चौराहे पीट दिया। इससे नाराज बिजली कर्मियों ने पॉवर हाउस से सभी फीडर बंद कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
इस कारण कस्बा व 246 गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। सूचना पर पॉवर हाउस पहुंचे प्रभारी कोतवाल मनोज कुमार ने सिपाही पर कार्रवाई का आश्वासन देकर प्रदर्शन कर रहे कर्मियों को शांत कराया। इसके बाद लगभग दो घंटे के अंतराल पर कस्बा व क्षेत्र की आपूर्ति बहाल की जा सकी।
कछौना कस्बे के पुराने पावर हाउस पर तैनात संविदा लाइनमैन अनिल कुमार रविवार को कलौली गांव से फॉल्ट ठीक करने के बाद कस्बे में चौराहे पर एक जगह फॉल्ट ठीक करने जा रहा था।
विज्ञापन
लाइनमैन के मुताबिक चौराहा पर मौजूद कोतवाली के एक सिपाही ने उसे रोक लिया। उसने परिचय दिया, लेकिन सिपाही ने उसकी एक न सुनी और उसके साथ मारपीट कर दी। आस पास के लोगों ने उसे किसी तरह बचाया।
इधर लाइनमैन के साथ मारपीट की जानकारी मिलने पर बिजली कर्मियों ने पॉवर हाउस के सभी फीडर व कस्बा समेत क्षेत्र के 246 गांवों की आपूर्ति बाधित कर दी। इसके साथ ही पॉवर हाउस पर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
अधिकारियों ने बात करने का प्रयास किया, लेकिन कर्मी आरोपी सिपाही पर कार्रवाई की मांग पर डट गए। क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित होने व कर्मियों के पॉवर हाउस पर प्रदर्शन किए जाने की जानकारी मिलने पर प्रभारी कोतवाल मनोज कुमार मौके पर पहुंच गए और सिपाही पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
प्रभारी कोतवाल के आश्वासन देने व समझाने के बाद कर्मियों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया। लगभग दो घंटे कस्बा व क्षेत्र की आपूर्ति बहाल की जा सकी। आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।