फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi News Six year old innocent girl raped in health and wellness center People keep making video of victim

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में हैवानियत: छह साल की मासूम से दिनदहाड़े दरिंदगी, पीड़िता का वीडियो बनाते रहे लोग

Sat, 30 Sep 2023 07:45 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 30 Sep 2023 07:45 AM IST
सार

Hardoi Crime: जिले के सांडी थाना इलाके के एक गांव में अस्पताल परिसर में लगे हैंडपंप से पानी पीने गई छह साल की मासूम को गांव का 35 साल का युवक उठा ले गया। पास स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के एक कमरे में ले जाकर बच्ची से दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन
Hardoi News Six year old innocent girl raped in health and wellness center People keep making video of victim
मामले में जानकारी लेते सीओ बिलग्राम एसके सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवक ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में मासूम से दुष्कर्म किया। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोग मासूम बच्ची की वीडियो बनाते रहे, लेकिन आरोपी को पकड़ने की जहमत नहीं उठाई। आरोपी युवक मौका पाकर फरार हो गया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, हरदोई के सांडी थाना इलाके के एक गांव में अस्पताल परिसर में लगे हैंडपंप से पानी पीने गई छह साल की मासूम को गांव का 35 साल का युवक उठा ले गया। पास स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के एक कमरे में ले जाकर बच्ची से दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


चीख पुकार पर पहुंचे लोग आरोपी को पकड़ने के बजाय मासूम का वीडियो बनाते रहे। इस बीच आरोपी मौके से भाग निकला। बच्ची को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सांडी थाना इलाके के एक गांव निवासी छह वर्षीय बच्ची आंगनबाड़ी स्कूल में पढ़ती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर तीन बजे स्कूल के बाद बच्ची गांव में ही बने मंडी के चबूतरे पर खेल रही थी। इसी दौरान प्यास लगने पर पास ही स्थित अस्पताल के परिसर में पानी पीने चली गई। यहीं उसके पीछे-पीछे गांव निवासी 35 वर्षीय विनोद बाबा पहुंच गया। बच्ची को उठाकर अस्पताल के पास बने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के एक कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
 

बच्ची ने शोर मचाया तो परिसर के दूसरे कमरे में मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। लोग आरोपी को पकड़ने के बजाय बच्ची का वीडियो बनाने लगे। इसी बीच आरोपी भाग निकला। कुछ लोगों ने घटना की जानकारी बच्ची के परिजनों को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को सीएचसी ले गई। 

 

सीएचसी से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बच्ची को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्ची के पिता की तहरीर पर विनोद बाबा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटनास्थल पर एसपी केसी गोस्वामी, सीओ बिलग्राम सतेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे। 

 

एसपी ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीम गठित की गई हैं। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ डॉ. रोहताश कुमार का कहना है कि घटना की जानकारी हुई है। संबंधित एमओआईसी से रिपोर्ट तलब की जाएगी और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

शर्मनाक घटना को लेकर उठ रहे ये सवाल
1. वारदात के वक्त कहां थे हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के कर्मचारी
2. कर्मचारियों की अनुपस्थिति के बावजूद कैसे खुला था सेंटर
3. आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति का कैसे था अस्पताल में आना-जाना
4. घटना का वीडियो बनाने वाले अन्य लोग क्यों मौजूद थे
5. वारदात के समय मौजूद लोगों ने पुलिस को क्यों सूचना नहीं दी

मामले की रिपोर्ट दर्ज कर वारदात को अंजाम देने वाले को पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।  -केसी गोस्वामी, एसपी

घटना की जानकारी हुई है। संबंधित एमओआईसी से रिपोर्ट तलब की जाएगी और जो भी दोषी  होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  -डॉ. रोहताश कुमार, सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed