{"_id":"6294fae7db9c2a4e375bb386","slug":"hardoi-news-robbers-robbed-a-purse-containing-jewelry-and-cash-from-the-woman-hardoi-news-knp699723183","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटेरों ने महिला से नगदी-जेवरात भरा पर्स लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुटेरों ने महिला से नगदी-जेवरात भरा पर्स लूटा
विज्ञापन
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र में ऑटो सवार लुटेरों ने सोमवार की सुबह कनपटी पर तमंचा लगाकर महिला से जेवर-नकदी वाला पर्स लूट लिया। इसके बाद महिला को ऑटो से उतारकर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई।
गांव गौराडांडा निवासी मोहन सक्सेना की बेटी मोहिनी अपने पति पृथ्वीराज के साथ राजस्थान में रहती है। सोमवार की सुबह वह रोडवेज बस से हरदोई पहुंचीं। मोहिनी केे मुताबिक रोडवेज बस स्टॉप से वह एक ऑटो किराये पर करके गौराडांडा जा रहीं थी।
जिंदपीर चौराहा पर ऑटो रुकवा कर दो युवक सवार हो गए। गौरा डांडा स्थित मेडिकल कॉलेज के सामने उसने चालक से ऑटो रोकने को कहा, तो चालक ने नहीं सुनी। चालक ऑटो को सिकरोहरी पुल से आगे सोहासा गांव जाने वाले रास्ते पर ले गया।
विज्ञापन
जहां पर ऑटो में बैठे दोनों युवकों ने उसके कनपटी पर तमंचा लगा दिया। इसके बाद दोनों ने उसके पास से नकदी व जेवरात वाला पर्स और मोबाइल लूट लिया। आरोपी उसे ऑटो से उतारकर फरार हो गए।
उसने राहगीरों की मदद से परिजनों व पुुलिस को सूचना दी। पीड़िता ने पर्स में आठ हजार रुपये, चेन, पायल आदि होने की बात कही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। एसओ राजदेव मिश्रा ने लूट से इंकार किया है। बताया कि महिला के साथ टप्पेबाजी हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।