फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Revenue workers will knock on the latch of the houses to recover 75 crores

75 करोड़ की वसूली को कुंडी खटखटाएंगे राजस्वकर्मी !

Thu, 23 Jun 2022 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Revenue workers will knock on the latch of the houses to recover 75 crores
हरदोई। बैंकों से ऋण लेकर अदा न करने वाले 50 हजार कर्जदारों के खिलाफ बैंकों ने तेवर कड़क कर दिए हैं। कर्ज की वसूली के लिए बैंक धड़ाधड़ आरसी जारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

सिर्फ आर्यावर्ता ग्रामीण बैंक (एजीबी) ने चालू वित्तीय वर्ष में 6416 कर्जदारों से कर्ज की रकम वसूलने के लिए आरसी जारी की है। इन लोगों पर बैंक का करीब 75 करोड़ धनराशि बकाया है।
विज्ञापन

इसके अलावा बैंक ऑफ इंडिया सहित विभिन्न बैंकों की ओर से बड़े पैमाने पर बकायेदारों की आरसी जारी की गई हैं। यह पैसा वसूलने के लिए राजस्वकर्मी कर्जदारों के घरों पर दस्तक देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंकों से जुड़े लोगों ने बताया कि आरसी जारी करने के मामले में एजीबी ने तेजी पकड़ी है। इस वित्तीय वर्ष में सबसे ज्यादा आरसी इसी बैंक ने जारी की हैं। जिले में सबसे ज्यादा शाखाएं एजीबी की हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे ज्यादा शाखाएं होने के साथ एजीबी का ग्राहक दायरा भी काफी बड़ा है। बैंक ऑफ इंडिया ने बकायेदारों से कर्ज की रकम जमा कराने के लिए फील्ड अफसरों को दौड़ाने के साथ ही कर्ज की रकम एक मुश्त जमा करने पर ब्याज में छूट देने की योजना चालू की है। इसके बाद भी कर्ज लौटने में अपेक्षित प्रगति नहीं हो पा रही हैं।
एक बैंक अधिकारी ने बताया कि कर्जदारों से वसूूली के लिए आरसी जारी करने का कार्य लगभग सभी बैंक समय-समय पर करती रहती हैं। बढ़ते एनपीए खाते चिंता का विषय हैं।

कर्ज लेने वालों को समय पर कर्ज चुकता करने के प्रति जागरूक रहना चाहिए। ऑनलाइन व्यवस्था में किसी बैंक से खाता एनपीए होने पर सिविल रिपोर्ट खराब हो जाती है और भविष्य में संबंधित व्यक्ति को किसी बैंक से ऋण नहीं मिल पाता है।
एजीबी ने जारी की आरसी
तहसील क्षेत्र आरसी धनराशि
बिलग्राम 508 66,06,978
शाहबाद 1476 16,52,80,533
संडीला 1039 10,67,61,101
सवायजपुर 1575 22,73,04,476
सदर 1818 18,70,58,899
--------------------------------------
वर्जन
बैंकों से आने वाली आरसी को संबंधित तहसीलों को भेज दिया गया है। संबंधित राजस्व कर्मी नियमानुसार वसूली करेंगे। - वंदना त्रिवेदी, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed