फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Report of culpable homicide on father-sons

पिता -पुत्रों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट

Wed, 13 Apr 2022 10:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Report of culpable homicide on father-sons
बिलग्राम। कोतवाली क्षेत्र के जफरपुर मे मंगलवार की शाम वृद्धा की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने मृतका के पुत्र की तहरीर पर पिता-पुत्रों पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

ग्राम जफरपुर निवासी उर्मिला का अपने जेठ नरेंद्र से भूमि विवाद चल रहा था। मंगलवार की शाम रंजिश के चलते नरेंद्र ने अपने बेटे दीपेंद्र व देवेंद्र के साथ मिलकर उर्मिला व उसके बेटे श्याम को लाठी-डंडों से पीट दिया था।
विज्ञापन

जिसमें मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजन दोनों को सीएचसी लेकर गए थे। जहां पर डॉक्टरों ने उर्मिला को मृत घोषित कर दिया था। बुधवार को पुलिस ने उर्मिला के शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम हाउस के सूत्रों के मुताबिक उर्मिला के शरीर पर 10 चोटों के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में लाठी लगने से मौत होने की पुष्टि हुई है।

इधर बुधवार को मृतक के बेटे श्याम सिंह की तहरीर पर पुलिस ने हमलावर पिता-पुत्रों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। कोतवाल राजवीर सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed