{"_id":"60a7e4858ebc3e34f67eb535","slug":"hardoi-news-protect-herself-covid-centre-khaki-hardoi-news-knp6296563112","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड सेंटर: खाकी खुद कर रही खाकी की केयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड सेंटर: खाकी खुद कर रही खाकी की केयर
विज्ञापन
हरदोई। कोरोना काल में संक्रमण और अधिक प्रभावी न हो, इसे लेकर पुलिस पूरी एहतियात बरत रही है। शासन के निर्देश पर जिले में सक्रिय किए गए कोविड केयर सेंटर में खाकी ही खाकी का ख्याल रखकर उन्हें फिट कर रही है।
सीओ सिटी विकास जायसवाल ने बताया कि शासन ने कुछ दिन पूर्व दिशा निर्देश जारी किए थे कि बाहरी जनपदों से ड्यूटी करके या फिर छुट्टी से वापस आने वाले पुलिस कर्मियों को इस सेंटर पर तीन दिन के लिए ठहराया जाए।
यदि उनमें कोरोना को लेकर कोई लक्षण दिखे, तो उन्हें क्वारंटाइन कर दिया जाए, अन्यथा ड्यूटी पर भेज दिया जाए। इस क्रम में शहर के बावन चुंगी के निकट बरात घर में पुलिस का कोविड केयर सेंटर बनाया गया है।
विज्ञापन
जिसकी क्षमता 100 बेड की है। इस सेंटर को दो भागों में चलाया जा रहा है। नीचे के तल में बाहर से आने वाले पुलिस कर्मियों को तीन दिन के लिए रखा जा रहा है। यदि इनमें कोरोना के लक्षण दिख जाते हैं तो ऊपर के तल पर भेजा जा रहा है।
दोनों ही तलों पर 50-50 बेड की क्षमता है। उन्होंने बताया कि यहां भोजन पकाने से लेकर दवाएं देने तक वाले पुलिस कर्मी ही हैं। जो अपने दायित्वों को निभा कर अन्य पुलिस कर्मियों को ही फिट करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। समय समय पर स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों की सलाह ली जा रही है।
थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही प्रवेश
सीओ सिटी का कहना है कि कोविड केयर सेंटर में कोविड नियमों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। दिन हो या रात अंदर प्रवेश के समय थर्मल स्क्रीनिंग कराने के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। पुलिस कर्मियों को भी इन नियमों का पालन करने को कहा गया है।
पुलिस को खुद रखना है ख्याल-एसपी
पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स का कहना है कि कोरोना काल में मुख्य भूमिका में स्वास्थ्य कर्मी व पुलिस हैं। जिन्हें हर हाल में अपने दायित्वों का पालन करना है। कहीं न कहीं खुद को स्वस्थ रखना है। ऐसे में कोविड केयर सेंटर सहायक सिद्ध हो रहा है। सभी अधिकारियों व पुलिस कर्मियों को कोविड गाइडलाइन का पालन करने के सख्त निर्देश हैं।