फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,preparation,morning,two hour,corona to rust

सुबह सवेरे योग, कोरोना से जंग को दो घंटे तैयारी रोज

Thu, 29 Apr 2021 05:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 05:49 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,preparation,morning,two hour,corona to rust
हरदोई। कोरोना संक्रमण काल में जहां लोग ऑक्सीजन लेवल बनाए रखने व इम्युनिटी बढ़ाने के लिए कई प्रयास कर रहे हैं। वहीं अधिकांश लोग ऐसे भी हैं जो रोजाना सिर्फ दो घंटे का योग करके कोरोना से जंग के लिए अपने आप को तैयार कर रहे हैं। इन दिनों उद्यानों में नहीं बल्कि घरों में ऑनलाइन योग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

पतंजलि योग समिति के जिलाध्यक्ष हरिवंश सिंह ने बताया कि कोराना काल में कोरोना वायरस से बचने के लिए हल आसन रामबाण है। इसको सभी अपना रहे हैं और अपने आप को मजबूत कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना काल में योग और प्राणायाम की जरूरत निरंतर बढ़ती जा रही है। ऐसे में हल आसन नियमित रूप से करना चाहिए। उन्होंने बताया कि इसके अलावा शरीर में ऑक्सीजन लेवल बनाए रखने में अनुलोम विलोम भी काफी असरदार है। जिले में काफी संख्या में लोग योग को अपना चुके हैं और कोरोना काल में घरों से ही ऑनलाइन योग सिखाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

योग शिक्षिका विजय लक्ष्मी पांडे बतातीं हैं कि वह पिछले कई वर्षों से योग कराती आ रहीं हैं। पहले उद्यान में साधक सुबह सवेरे आते थे और योग के टिप्स दिए जाते थे लेकिन अब कोरोना काल में ऑनलाइन योग कराया जा रहा है। अच्छी बात ये है कि ऑनलाइन योग को बड़े, बुजुर्गों व महिलाओं ने भी अपना लिया है।

पतंजलि महिला जिला प्रभारी विनीता पांडे ने बताया कि कोरोना संक्रमण में ऑक्सीजन लेवल कम हो जाता है लेकिन अनुलोम विलोम, कपाल भांति आदि से बढ़ाया जा सकता है। कई संक्रमित महिलाओं ने इसे अपनाया है और कोरोना से जंग में जीती हैं। उन्होंने बताया कि धर्नुरासन, भुजंग, शीर्षासन करके भी ऑक्सीजन लेवल बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed