{"_id":"607ef52e8ebc3ebcc434e8d6","slug":"hardoi-news-prd-stabbed-jawan-do-not-put-mask-hardoi-news-knp6245020147","type":"story","status":"publish","title_hn":"मास्क न लगाने पर टोका तो पीआरडी जवान को मारी चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मास्क न लगाने पर टोका तो पीआरडी जवान को मारी चाकू
विज्ञापन
फोटो-33- जिला अस्पताल में घायल पीआरडी जवान सुजीत सिंह। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। मास्क न लगाने पर टोके जाने से नाराज युवक ने पीआरडी जवान पर चाकू से हमला कर दिया। घायल पीआरडी जवान को जिला चिकित्सालय लाया गया है। पीआरडी जवान की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मझरेता निवासी सुजीत सिंह (20) पीआरडी में जवान है। इन दिनों उसकी ड्यूटी शहर के बड़ा चौराहा पर लग रही है। सोमवार की दोपहर चंदीपुरवा निवासी रामशंकर गुप्ता बिना मास्क लगाए बड़ा चौराहा के निकट जा रहा था।
इस पर सुजीत सिंह ने रामशंकर को टोक दिया और सख्त हिदायत देकर जाने दिया। मंगलवार को भी सुजीत बड़ा चौराहा पर ड्यूटी पर था। इसी दौरान रामशंकर गुप्ता एक झोला लेकर वहां पहुंचा और झोले से चाकू निकाल कर सुजीत के चेहरे पर वार कर दिए।
विज्ञापन
यह देखकर मौके पर तैनात अन्य जवानों ने रामशंकर को पकड़ लिया और आलाअधिकारियों को घटना की जानकारी दी। इस पर सीओ सिटी विकास जायसवाल भी मौके पर पहुंच गए।
सुजीत सिंह को जिला अस्पताल ले जाया गया और उपचार किया गया। सीओ सिटी ने बताया कि सुजीत की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।