फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Post-mortem was done again under the supervision of three doctors

तीन डॉक्टरों की निगरानी में दोबारा हुआ पोस्टमार्टम

Wed, 30 Mar 2022 05:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 05:30 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Post-mortem was done again under the supervision of three doctors
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र मेें नटवीर पुलिया स्थित नशा मुक्ति केंद्र मेें सोमवार को हुई युवक की मौत के मामले मेें मंगलवार को परिजनों के हस्तक्षेप पर पुलिस ने दोबारा तीन डॉक्टरों के पैनल व वीडियोग्राफी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जिसकी रिपोर्ट में भी फांसी लगने से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पिथनापुर निवासी श्यामवीर (35) शराब का लती था। उसे 23 मार्च को परिजनों ने शहर स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने पर संस्था की एक महिला कर्मचारी उसे जिला अस्पताल ले गई थी। यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
मृतक की पत्नी शैली ने केंद्र के कर्मचारियों पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने उसी दिन शव का पोस्टमार्टम करा दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगने से मौत होने की पुष्टि हुुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस पर परिजनों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गड़बड़ी की आशंका व्यक्त कर सवायजपुर एसडीएम से दोबारा पोस्टमार्टम कराने की गुहार लगाई थी।
डीएम के आदेश पर मंगलवार को तीन डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम हाउस के सूत्रों के मुताबिक रिपोर्ट में फांसी से मौत की पुष्टि हुई है।

कोतवाल दीपक शुक्ला ने बताया कि नशा मुक्ति केंद्र संचालक पर पहले ही रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed