{"_id":"629b58077e77d5618f172e26","slug":"hardoi-news-newlywed-s-dead-body-found-hanging-in-the-maternal-house-hardoi-news-knp7005088127","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके में नवविवाहिता का फंदे पर लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायके में नवविवाहिता का फंदे पर लटका मिला शव
विज्ञापन
बेहटा गोकुल। गांव अमखेरवा में शनिवार की सुबह अपने मायके में नवविवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। घटना में परिजन चुप्पी साधे हैं। वहीं गांव मेें घरेलू कलह के चलते खुदकुशी करने की चर्चाएं हैं।
गांव अमखेरवा निवासी शांती (22) की शादी 29 अप्रैल 2022 को शाहजहांपुर के अल्हागंज थाना क्षेत्र के ग्राम गौरा निवासी रामू के साथ हुई थी। चौथी में आने के बाद से शांती मायके में रह रही थी।
शनिवार की सुबह उसका शव कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। कमरे की तरफ गए परिजनों ने शव लटका देखा, तो शोर मचाया। इस पर आसपास के लोग मौके पर आ गए।
पड़ोसियों के मुताबिक शुक्रवार की देर रात शांती का परिजनों से किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। परिजनों ने घटना की सूचना ससुरालियों और पुलिस को दी। एसओ ओपी सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्ट्र्या नवविवाहिता ने आत्महत्या की है। घटना के कारणों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।