{"_id":"6283d7719fd2c838ac51d777","slug":"hardoi-news-missing-innocent-police-recovered-in-two-hours-hardoi-news-knp697322341","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोए दो मासूम,पुलिस ने दो घंटे किए बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खोए दो मासूम,पुलिस ने दो घंटे किए बरामद
विज्ञापन
फोटो-38- परिजनों को सुपुर्द किये गए बच्चें
- फोटो : HARDOI
पाली। रिश्तेदारी में आए दो मासूम भाई मंगलवार की दोपहर अचानक खो गए। परिजनों ने बच्चों के गायब होने की सूचना थाने में दी। पुलिस कर्मियों ने महज दो घंटे में दोनों बच्चों को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
लोनार थाना क्षेत्र के सकरा गांव निवासी बागीश मंगलवार सुबह अपनी पत्नी पंक्षी, बेटे प्रेम (3), बेटी दुर्गा (4) के साथ पाली कस्बा के मोहल्ला पटियानीव निवासी रिश्तेदार राम खिलावन के घर आए थे।
दोपहर दो बजे दोनों बच्चे काली मंदिर के पास से खेलते समय अचानक खो गए। काफी खोजबीन करने के बाद दोनों का सुराग नहीं लगा। परिजनों ने शाम चार बजे थाने में सूूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस ने बच्चों के गायब होने के मामले को गंभीरता से लेते हुए खोजबीन शुरू की। कस्बे में तैनात सिपाही विजेंद्र व गौरव ने शाम 6 बजे के करीब रामनगर मोहल्ला में दोनों बच्चों को खोज लिया।
सिपाहियों ने थाने पर लाकर परिजनों को सूचना दी। एसओ सुनील कुमार ने बताया कि बच्चे खेलते समय रास्ता भटक गए थे। सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।