फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Missing girl's body found hanging in the garden

लापता छात्रा का बाग में फंदे पर लटका मिला शव

Mon, 24 Jan 2022 05:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 05:48 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Missing girl's body found hanging in the garden
हरदोई। सुरसा थानाक्षेत्र के जगतपुरवा गांव में रविवार की शाम से लापता छात्रा का शव देर रात गांव के बाहर स्थित बाग में पेड़ से फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने सिर दर्द से परेशान होकर खुदकुशी करने की बात कही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जगतपुरवा गांव निवासी शिल्पी (16) क्षेत्र के एक कालेज में 11वीं कक्षा में पढ़ती थी। रविवार की शाम वह बिना बताए घर से निकल गई। काफी देर तक घर न आने पर परिजनों ने तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला था।
विज्ञापन

इससे परेशान पिता रोशनलाल ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बाद फिर बेटी की खोजबीन प्रारंभ की। इस दौरान देर रात करीब दो बजे गांव से कुछ दूरी पर स्थित बाग में पेड़ के सहारे दुपट्टे से उसका शव फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को फंदे से नीचे उतरवाया। रोशन लाल ने किसी भी आरोप से इंकार किया है। बताया कि चार महीने से बेटी सिर दर्द से परेशान थी।

इलाज के बाद भी आराम नहीं मिल रहा था। इससे परेशान होकर उसने जान दी है। थानाध्यक्ष अरविंद यादव ने बताया कि छात्रा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed