फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news, Married woman's body found hanging in suspicious condition

hardoi news, संदिग्ध अवस्था में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला

Mon, 11 Jul 2022 05:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 05:18 PM IST
विज्ञापन
hardoi news, Married woman's body found hanging in suspicious condition
फोटो-10- मृतका रंजना देवी की फाइल फोटो - फोटो : HARDOI
कछौना। कोतवाली क्षेत्र के कटियामऊ में विवाहिता का शव ससुराल में संदिग्ध अवस्था में फंदा पर लटका मिला। मृतका के भाई ने ससुराल वालों पर बहन की हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत पांच के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कटियामऊ निवासी रंजना देवी उर्फ संजना (21) पत्नी नरेश का शव संदिग्ध अवस्था में रविवार रात मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में कुंडे से फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन

घटना की जानकारी होते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। मृतका की सास ननकी देवी ने घटना की सूचना मृतका के मायके लखनऊ के मलिहाबाद थाना क्षेत्र के मुड़ियारा में परिजनों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात मृतका का भाई सुनील अन्य परिजन के साथ मौके पर पहुंचा और घटना की सूचना पुलिस को दी। सोमवार को परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
सुनील ने बताया कि बहन की शादी पिछले वर्ष 22 मई को की थी। इसमें सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया था। इसके बाद भी बहन को बहनोई, उनके भाई, मां और बहनें प्रताड़ित कर रही थी।
सुनील ने ससुरालियों पर बहन की हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार संडीला देव आनंद श्रीवास्तव ने परिजनों के बयान दर्ज किए।

कोतवाल संदीप सिंह ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर पति, सास, जेठ, जेठानी, देवर और ननद पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

फोटो-11- मृतका के घर के बाहर लगी भीड़

फोटो-11- मृतका के घर के बाहर लगी भीड़- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed