फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Married woman found hanging on the noose, accused of murder

फंदे पर लटकी मिली विवाहिता,ससुरालीजनों पर रिपोर्ट

Wed, 23 Mar 2022 06:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 06:27 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Married woman found hanging on the noose, accused of murder
हरदोई। पाली थाना क्षेत्र के ग्राम फरिगहना में बुधवार की सुबह विवाहिता का शव कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद के अमृतपुर थाने के पिथनापुर निवासी पूजा सिंह (24) की शादी ढाई वर्ष पूर्व पाली के ग्राम फरिगहना निवासी अंकू सिंह के साथ हुई थी। बुधवार की सुबह पूजा का शव कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

पति ने घटना की सूचना पत्नी के मायके में पिता सुभाष सिंह को दी। कुछ ही देर मेें पिता अन्य परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गए। मृतका के पिता ने बताया कि उसने बेटी की शादी में सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बावजूद ससुराली दहेज में एक लाख रुपये की मांग कर बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। आरोप है कि दहेज की मांग पूूरी न होने पर ससुरालियों ने बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी।

मृतका के कोई संतान नहीं है। पिता ने थाने पहुंचकर बेटी के पति अंकु, ससुर जितेंद्र और सास सुमन के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज करके शव पोस्टमार्टम को भेजा। एसओ संदीप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed