फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,man,elderly,dies after falling form,palm tree

ताड़ के पेड़ से गिरकर अधेड़ की मौत

Sat, 22 May 2021 09:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 09:55 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,man,elderly,dies after falling form,palm tree
मल्लावां। ताड़ी उतारने के लिए ताड़ पर चढ़ा अधेड़ संतुलन बिगड़ जाने से नीचे गिर गया, हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तेंदुआ निवासी रामचंद्र (55) शनिवार सुबह मोहल्ला बंदीपुर के बाहर लंगोटी बाबा आश्रम के सामने एक खेत में खड़े ताड़ के पेड़ पर ताड़ी उतारने के लिए चढ़ा था।
विज्ञापन

पैर फिसलने पर वह पेड़ से नीचे आ गिरा, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोग उसे अस्पताल ले जाते, इससे पहले ही उसकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलने के बाद बदहवास परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि रामचंद्र विवाहित था, उसके एक बेटा व चार बेटियां हैं।
वह खेती करता था, साथ ही ताड़ी के सीजन में पेड़ से ताड़ी भी उतारता था। कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed