फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,mahadani,came forward,for the life,unknow

अनजानों की जान की खातिर आखिरकार आगे आए महादानी

Fri, 21 May 2021 10:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,mahadani,came forward,for the life,unknow
हरदोई। अनजानों की जान बचाने की खातिर अमर उजाला का प्रयास आखिरकार कारगर होता नजर आ रहा है। कोरोना काल में शुक्रवार को भी शहर में दो स्थानों पर रक्तदान शिविर लगे, जिसमें 29 रक्तदानियों ने महादान किया। इसमें 24 यूनिट कोरोना वॉरियर्स ने रक्तदान किया है।
विज्ञापन

कोरोना काल ने जहां हर वर्ग को प्रभावित किया है, वहीं अनजानों की जान बचाने वाली ब्लड बैंक को भी कहीं न कहीं प्रभावित करने में कोई कसर नहीं रखी है। साढ़े पांच सौ यूनिट क्षमता वाली ब्लड बैंक में औसतन 70 यूनिट ही ब्लड बैंक रह गया था।
विज्ञापन

इधर, रक्तदान करने वाले समाजसेवी भी कहीं न कहीं इस कोरोना काल में इम्युनिटी न घट जाए इसको लेकर रक्तदान से बच रहे थे। इसको लेकर 19 मई के अंक में अमर उजाला ने खबर प्रकाशित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्तदानियों से अपील की महादान की अपील की गई। इसके बाद संगठन व युवा आगे आने लगे हें। शुक्रवार को सरकुलर रोड स्थित एक होटल में कोरोना वॉरियर्स द्वारा एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमे 24 रक्तदानियों ने महादान किया।
कार्यक्रम संयोजक शाश्वत अग्रवाल ने बताया विशिष्ट अतिथि के रूप में सिटी मजिस्ट्रेट जंग बहादुर, सीओ सिटी विकास जायसवाल, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सूर्यमनी त्रिपाठी व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एके शाक्य ने भी पहुंचकर सभी का मनोबल बढ़ाया। इस मौके पर लैब टेक्नीशियन मो. अकील, सुमित श्रीवास्तव, मुकेश पांडे, सचिन मिश्रा, जय भगवान अग्रवाल, कार्तिकेय गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इन कोरोना वॉरियर्स ने किया रक्तदान
संस्कार अस्थाना, तुषार दीक्षित, धर्मेंद्र पाल, शुभम सिंह, प्रियव्रत शर्मा, सत्यमलक्ष्मी कांत मिश्रा, विनय शुक्ल, पुष्पेंद्र कुमार, दीपक गुप्ता, आशुतोष तिवारी, दीपक मिश्रा, वेशव खन्ना, आयुष सिंह, आदित्य मिश्र, उदित गुप्ता, अनुराग सिंह, निक्की उपाध्याय, समीर वर्मा, मनप्रीत बिंद्रा, अदरमन दीप सिंह, उज्ज्वल गुप्ता, कुलदीप अग्रवाल, वीरेंद्र गुप्ता और मुकेश कुमार।

संत निरंकारी मिशन की ओर से इन्होंने किया रक्तदान
शुक्रवार को ही ब्लड बैंक में भी संत निरंकारी मिशन की ओर से भी रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। इसमें मिशन से जुड़े जितेंद्र सिंह व उनकी पत्नी सपना सिंह के अलावा प्रियंका सिंह, रामनरेश, दुलीचंद्र ने भी रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed