फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Lover's hand broke the bond of marriage

शादी का बंधन तोड़ थामा प्रेमी का हाथ

Tue, 24 May 2022 06:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 06:03 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Lover's hand broke the bond of marriage
शाहाबाद (हरदोई)। बिना मर्जी के अंजान व्यक्ति से शादी होने पर युवती ने सारे बंधन तोड़ दिए। हवालात में बंद प्रेमी का हाथ थाम लिया। पुलिस ने युवती को प्रेमी के साथ विदा कर कानपुर भेज दिया।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के रामचंद्र मिशन थाना क्षेत्र निवासी एक युवती रेलवे की कोचिंग कर रही थी। वहीं पर कानपुर के कल्याणपुर निवासी युवक भी कोचिंग कर रहा था, दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया।
विज्ञापन

कुछ दिन बाद प्रेमी अपने घर चला आया। इधर 14 मई को प्रेमिका के परिजनों ने उसकी शादी शाहाबाद कस्बा के मोहल्ला निवासी युवक से कर दी। इस पर प्रेमी मौसेरा भाई बनकर प्रेमिका की ससुराल जा धमका।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां पर प्रेमिका को थप्पड़ मारते पति ने देख लिया। पति ने इसकी सूचना मायके पक्ष को देकर प्रेमी को पुलिस केे सुपुर्द कर दिया था। मंगलवार को पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया।
पति ने पत्नी को साथ रखने और पिता ने मायके ले जाने से इंकार कर दिया। प्रेमिका ने पूछताछ में बताया कि परिजनों ने उसकी जबरदस्ती शादी की है, वह बालिग है, अच्छा बुरा सब जानती हैं। इसलिए वह प्रेमी के साथ जाएगी।

यह कहकर युवती ने पिता के अरमानों पर पानी फेरते हुए शादी के अटूट बंधन को तोड़कर हवालात में बंद प्रेमी का हाथ थाम लिया। कोतवाल सुरेश मिश्रा ने बताया कि युवती को प्रेमी के साथ कानपुर भेेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed