फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Locked in a sack of straw and threw the newborn in the garden

भूसा भरी बोरी बंद कर नवजात को बाग में फेका

Wed, 15 Jun 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Locked in a sack of straw and threw the newborn in the garden
फोटो-33- हरपालपुर सीएचसी में नवजात शिशु की स्वास्थ्य जांच करते चिकित्सक डॉक्टर अजीत मणि - फोटो : HARDOI
हरपालपुर। अरवल थाना क्षेत्र के नंदना गांव में एक भूसा भरी बोरी में बंद करके नवजात को बाग में फेंक दिया गया। बाग में खेल रहे बच्चों ने नवजात के रोने की आवाज सुन परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने नवजात को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने नवजात की हालत नाजुक होने पर उसे चाइल्ड लाइन टीम के सुपुर्द कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

नंदना गांव के बाहर आम का एक बाग है। बुधवार की दोपहर बाग में बच्चे खेलने गए थे। खेलते समय बच्चों ने बाग के किनारे पड़ी एक बोरी में नवजात के रोने की आवाज सुनाई पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। सूचना मिलने पर गांव निवासी सूरजपाल मौके पर पहुंचे, उन्होंने भूसे से भरी बोरी में बंद नवजात को बाहर निकाला।

इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने नवजात को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने उसकी जांच की। पुलिस ने नवजात के मिलने की सूचना चाइल्ड लाइन टीम को दी। डॉ.अजीत मणि ने नवजात की जांच की और हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed