{"_id":"5ec6b9588ebc3e9045439da4","slug":"hardoi-news-lock-down-hardoi-news-knp561350198","type":"story","status":"publish","title_hn":"वक्त का दायरा बढ़ने से बाजारों में भीड़ रही कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वक्त का दायरा बढ़ने से बाजारों में भीड़ रही कम
विज्ञापन
सिनेमा रोड पर खरीदारी कर जातीं युवतियां।
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। पिछले कई दिनों से सीमित समय के लिए खुल रहीं दुकानों और उसी अवधि में खरीदारी करने की विवशता से शहरवासियों को गुरुवार को निजात मिली तो शहर की सड़कों पर से भीड़ का बोझ भी कम होता नजर आया तो वहीं दूसरी ओर दुकानों पर भी सीमित ग्राहकों के बीच व्यापार होता नजर आया। इधर नियमों का पालन कराने के लिए पुलिस भी चौराहों पर सक्रिय नजर आई।
लॉक डाउन चतुर्थ के लिए साफ तौर पर कहा गया कि बाइक पर दो सवारी की अनुमति नहीं होगी। इसके बावजूद भी शहर के मार्गों पर जब दो पहिया वाहन दो दो सवारी लेकर दौड़ते नजर आए तो पुलिस ने भी कड़ा रूख अपनाया। सिनेमा रोड पर अपर जिलाधिकारी पूर्वी ज्ञानंजय सिंह के नेतृत्व में अभियान चलाकर मौके पर चालान काटे गए व ई चालान भी किए गए।
बाजार में दुकानें खुलने की समय सीमा सिर्फ दोपहर दो बजे तक निर्धारित होने के बाद जहां दुकानदार भी दुकानों पर ग्राहकों को जल्दी खरीदारी करने को टोकता रहता था वहीं ग्राहकों में भी जल्द से जल्द घर पहुंचने की होड़ रहती थी। गुरुवार को जब बाजार शाम पांच बजे तक खुली तो ग्राहक व दुकानदारों में किसी तरह की कोई जल्दबाजी नहीं दिखी। कुल मिलाकर बाजार में सुकून दिखा। गुरुवार को सौंदर्य प्रसाधन की दुकानें भी खुली दिखीं। जिसमें महिलाएं दिन भर खरीदारी करतीं नजर आईं। सावित्री व्रत पूजा को लेकर भी इन दुकानों पर खासी भीड़ रही।