फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Laborer killed, accomplice injured in water dispute in Punjab

पंजाब में पानी के विवाद में मजदूर की हत्या,साथी घायल

Sat, 11 Jun 2022 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Laborer killed, accomplice injured in water dispute in Punjab
बेहटा गोकुल। पंजाब के संगरुर में शुक्रवार की शाम हौज में पानी भरने को लेकर हुए विवाद में पड़ोसी ने बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र निवासी एक मजदूर की फावड़ा मारकर हत्या कर दी। उसे बचाते समय उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही दोनों के परिजन पंजाब के लिए निकल गए।
विज्ञापन

गांव कमालपुर निवासी देवेंद्र (30) मजदूर था। वह छह जून को गांव के राजेश (40), रिंकू आदि के साथ पंजाब के संगरुर जिले के नाभा इलाके में मजदूरी करने गया था। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार की शाम वह अपने साथियों के साथ कमरे में बैठा था।
विज्ञापन

एक साथी पास मेें बने हौज से पानी भरने गया था। जहां पानी भरते समय पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति से विवाद हो गया। शोर सुनकर बचाव करने पहुंचे देवेंद्र व राजेश पर पड़ोसी ने फावड़े से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फावड़ा लगने से देवेंद्र की मौके पर मौत हो गई। जबकि राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। साथियों ने राजेश को पटियाला स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया।
इसके साथ ही घटना की सूचना दोनों के परिजनों को दी। देवेंद्र की हत्या की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिवार में पत्नी ऊषा के अलावा दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed