{"_id":"62b066377d8b2778c23dad67","slug":"hardoi-news-jewelry-cash-theft-by-breaking-the-lock-of-the-room-hardoi-news-knp7032684167","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरे का ताला तोड़कर नगदी-जेवरात चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमरे का ताला तोड़कर नगदी-जेवरात चोरी
विज्ञापन
फोटो-40- चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : HARDOI
हरियावां। थाना क्षेत्र के लोहकनपुर में रविवार रात चोरों ने एक मकान को अपना निशाना बनाया। कमरे का ताला तोड़कर बक्से में रखे जेवर-नकदी पार करके ले गए। सुबह पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
गांव लोहकनपुर निवासी झल्लू खेती करता है। रविवार रात वह परिवार के साथ छत पर सो रहा था। देर रात दीवार फांदकर चोर मकान के अंदर पहुंचे।
इसके बाद कमरे का ताला तोड़कर बक्से में रखी नकदी व एक जोड़ी झुमकी, एक जोड़ी पायल आदि जेवर उठा ले गए। सुबह छत से नीचे आने पर कमरे का ताला टूटा मिलने पर पीड़ित के होश उड़ गए।
पीड़ित ने दो लाख रुपये की चोरी होने की बात कहकर पुलिस को सूचना दी। एसओ केके यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की जांच कर जल्द खुलासा किया जाएगा।