फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news, Innocent dies after being crushed by pickup, mother injured

hardoi news, पिकअप से कुचलकर मासूम की मौत,मां घायल

Tue, 12 Jul 2022 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
hardoi news, Innocent dies after being crushed by pickup, mother injured
सांडी। थाना क्षेत्र में कटरा-बिल्हौर मार्ग पर सखेड़ा गांव के पास मंगलवार की दोपहर पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक पर बैठी मां की गोद से उछलकर सड़क पर गिरे मासूम की पिकअप से कुचलकर मौत हो गई। मां गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी भेजा।
विज्ञापन

मोहल्ला रायटोला निवासी रंजना (23) मंगलवार दोपहर देवर राजा के साथ बाइक से मायके मल्लावां के तेरिया गांव से लौट रही थीं। उनका चार माह का बेटा नितिन गोद मेें बैठा था।
विज्ञापन

रास्ते में कटरा-बिल्हौर मार्ग पर सखेड़ा गांव के पास पीछे से आई पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बेटा उसकी गोद से उछलकर सड़क पर जा गिरा।
पिकअप के पहिए से कुचलकर नितिन की मौके पर मौत हो गई। रंजना गंभीर रूप से घायल हो गई। हेलमेट लगाए होने से उसका देवर बाल-बाल बच गया।
घटना के बाद भगाने का प्रयास कर रहे चालक को राहगीरों ने दबोच लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल रंजना को सीएचसी भिजवाया। मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ सुनील कुमार ने बताया कि पिकअप को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed