फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Hurt by the registration of the case, the teenager hanged himself

मुकदमा लिखने से आहत किशोर ने फांसी लगाई

Wed, 15 Jun 2022 05:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 05:12 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Hurt by the registration of the case, the teenager hanged himself
पचदेवरा। थाना क्षेत्र के गांव भसीड़ा में एक दिन पहले मुकदमा लिखे जाने से आहत किशोर ने फांसी लगाकर जान दे दी। बुधवार की सुबह उसका शव खेत में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव भसीड़ा निवासी अरुण (17) मंगलवार की शाम से लापता था। देर रात तक घर न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन सुराग नहीं मिला।
बुधवार सुबह खेतों की तरफ शौच के लिए गए ग्रामीणों ने कटहल के पेड़ में अंगोछे के फंदे से शव लटका देखा। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर आए और सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि सोमवार की देर शाम अरुण बाइक चला रहा था। इस दौरान टक्कर लगने से एक वृद्ध की मौत हो गई थी। पुलिस ने उसके खिलाफ हादसे का मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुद के जेल जाने के डर से अरुण ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था। एसओ अनिल कुमार बताया कि घटना की वजह की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed