{"_id":"62c6d7722b9f5056e142fefe","slug":"hardoi-news-how-to-save-life-and-property-from-floods-taught-methods-hardoi-news-knp7062478151","type":"story","status":"publish","title_hn":"hardoi news, ग्रामीणों को बाढ़ से जानमाल के बचाव के तरीके सिखाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
hardoi news, ग्रामीणों को बाढ़ से जानमाल के बचाव के तरीके सिखाए
विज्ञापन
फोटो-24- नंदना गांव में ग्रामीणों को बाढ़ से बचाव के तरीके समझाती एडीएम वंदना त्रिवेदी
- फोटो : HARDOI
हरपालपुर। रामगंगा नदी किनारे स्थित नंदना गांव में गुरुवार को बाढ़ से पूर्व की तैयारी के लिए ग्रामीणों को मॉकड्रिल कराया गया। इसमें ग्रामीणों को बाढ़ आने पर बचाव के तरीके एवं उससे निपटने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन कैसे करना है। इस बारे में जानकारी दी गई।
मॉकड्रिल में अपर जिलाधिकारी वंदना त्रिवेदी ने कहा कि नदियों के किनारे बसे गांव के ग्रामीणों को बाढ़ जैसी दैवीय आपदाओं से जूझना पड़ता है। उन्हें हर परिस्थिति में राहत और बचाव के लिए तैयार रहना चाहिए।
मॉकड्रिल करके ग्रामीणों को दिखाया गया कि कैसे नाव पर सवार एक बालक व कुछ बकरियां नदी में डूब जाती हैं। बालक को रेस्क्यू ऑपरेशन के तहत नदी से निकाल कर एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
वहीं बकरियों का पशु चिकित्सा अधिकारी की ओर से इलाज कर सबकी जान बचा ली जाती है। इस दौरान एसडीएम सवायजपुर राकेश सिंह, तहसीलदार नारायण सिंह, नायब तहसीलदार मुकेश कुमार, बीडीओ सांडी मनवीर सिंह, एडीओ पंचायत रजनीकांत त्रिवेदी, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष वर्मा, प्रधान मंगल सिंह, अश्वनी श्रीवास्तव समेत अन्य रहे।

फोटो-25- मार्क डिल का अभ्यास करते पुलिस के जवान- फोटो : HARDOI