फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Household ashes due to fire, two people scorched

आग से गृहस्थी जलकर खाक, दो लोग झुलसे

Wed, 20 Apr 2022 06:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 06:45 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Household ashes due to fire, two people scorched
फोटो-08- कमरों में पड़ा जला सामान - फोटो : HARDOI
कछौना। मंगलवार रात नगर के मोहल्ला रेलवेगंज गाजू रोड पर एक घर में आग लग गई। जिसे खासी मशक्कत के बाद 16 घंटे बाद बुझाया जा सका। आग से गृहस्थी समेत लाखों की नकदी जलकर राख हो गयी। आग पर काबू पाने में गृह स्वामी का चचेरा भाई झुलस गया। गृह स्वामी को लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

राम नगर कुकुही में कपिल गुप्ता उर्फ कल्लू अपने भाई प्रमिल गुप्ता के साथ किराने का व्यापार करते हैं। दुकान में वह डीजल पेट्रोल भी बेचते हैं और उसी मकान में रहते हैं। मंगलवार रात लगभग 8:00 बजे घर के पीछे के हिस्से में आग लग गई।
विज्ञापन

आग की लपटें उठती देख आसपास के दुकानदार भी इकट्ठा हो गए। कल्लू अंदर आग की लपटों से घिरे गए, तो परिजनों ने बोरा ओढ़ा कर आग की लपटों से बाहर निकाला। इसमें कल्लू का भतीजा अजय (38) झुलस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां से कल्लू को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों ने सूचना दमकल कर्मियों को दी। सूचना पर दमकल कर्मी तीन गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंचे।
घर के अंदर फंसे लोगों को छत के रास्ते से बाहर निकाला। इसके बाद दमकल कर्मियों ने खासी मशक्कत के बाद रात एक बजे आग पर काबू पा लिया।
दमकल कर्मियों के जाने के बाद कुछ देर बाद घर के कुछ हिस्सों से आग फिर से भड़क उठी। लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन सुबह होते ही आग फिर भड़क उठी।
बुधवार को करीब 11:00 बजे दमकल कर्मियों की मदद से दोबारा आग पर काबू पाया गया। परिजनों के अनुसार आग की चपेट में आकर नकदी, किराने का सामान, गृहस्थी सहित लगभग 15 लाख का नुकसान हुआ है। राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर आग की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।
डीजल पेट्रोल से बढ़ी आग
जिस घर में आग लगी उस घर में किराना के सामान के साथ फुटकर में डीजल व पेट्रोल की बिक्री भी होती थी, जिसके चलते आग लगने के बाद डीजल व पेट्रोल ने आग को तेजी से पकड़ लिया। जिससे पूरा घर जलकर खाक हो गया।
नगर में खुलेआम बिकता है डीजल और पेट्रोल
कछौना कस्बे की स्टेशन रोड पर खुलेआम बोतलों में डीजल व पेट्रोल की बिक्री की जाती है। गर्मियों में यह किसी बड़ी घटना का कारण बन सकती है। प्रशासनिक उपेक्षा के चलते इस पर यदि जल्द अंकुश न लगाया गया तो यह बड़ी घटना का कारण बन जाएगी।
आग से 50 क्विंटल गेहूं खाक
शाहाबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव परियल में गेहूं की फसल के ढेर में आग लगा देने से 50 क्विंटल गेहूं जल गया है। खेत स्वामी की तरफ से एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। जनपद शाहजहांपुर के थाना सेहरामऊ दक्षिणी के गांव गौटिया निवासी भग्गा के परियल स्थित खेत में गेहूं की फसल के ढेर लगा दिए थे। आरोप है कि गांव के शाकिर ने रंजिश के चलते खेत में आग लगा दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है।

आग से घर गृहस्थी स्वाहा
पचदेवरा। थाना क्षेत्र के नरभा गांव निवासी जगदीश की झोपड़ी में बुधवार की सुबह अज्ञात कारणों से आग लग गई। गांव के लोगों ने हैंडपंपों से बाल्टी में पानी लाकर आग बुझाई। पीड़ित जगदीश ने बताया कि झोपड़ी में रखे कपड़े, चारपाई अनाज, बर्तन नकदी जलकर राख हो गए। पीड़ित ने बताया कि लड़की की शादी के लिए वह सामान इकट्ठा कर रहा था, वह भी आग में जल गया।

फोटो-09- घर के बाहर खड़ी फायर बिग्रेड की गाड़ी व पुलिसकर्मी

फोटो-09- घर के बाहर खड़ी फायर बिग्रेड की गाड़ी व पुलिसकर्मी- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed