{"_id":"61b25055917f1949d1479ce0","slug":"hardoi-news-hardoi-news-knp6686876159","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी पर लटकता मिला किसान का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फांसी पर लटकता मिला किसान का शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहाबाद। छुट्टा मवेशियों को खेत से भगाने गए किसान का शव एक पेड़ से फांसी पर लटकता मिला। घटना का पता चलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों ने भूमि विवाद में हत्या किए जाने की आशंका जताई है।
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कौहरिया निवासी राम लड़ैते (40) खेती करता था। बुधवार की रात वह खेत से मवेशियों को भगाने के लिए जाने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात तक जब वह वापस घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने उसे तलाश करना शुरू किया। गुरुवार सुबह उसका शव गांव के पश्चिम में स्थित एक पेड़ में लटकता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए।
मृतक के भाई राम भजन का कहना है कि चचेरे भाइयों से भूमि से निकास को लेकर विवाद चल रहा था, लेकिन एक पखवारा पहले दोनों पक्षों में समझौता भी हो गया था। इस समझौते से राम लड़ैते संतुष्ट नहीं था और उसने निकास लेने से इनकार कर दिया था। रामभजन ने पांच लोगों पर राम लड़ैते की हत्या कर शव फांसी पर लटका देने का आरोप लगाया है। कोतवाल सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।